a

आज की ताज़ा खबर 16 अगस्त LIVE: मुंबई के विखरोली में भूस्खलन से 2 की मौत, बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

LIVE NOW Stay tuned for latest updates... Breaking news is being updated live!

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश ने कई राज्यों में तबाही मचा दी है। पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से भारी जनहानि हो रही है और अब इसका असर मुंबई में भी देखने को मिला है।

मुंबई के विखरोली में बड़ा हादसा


शनिवार देर रात करीब 2:40 बजे विखरोली इलाके में अचानक पहाड़ का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। मलबा सीधे एक झोपड़ी पर गिरा, जिससे 2 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। हादसे के पीछे की वजह लगातार हो रही मूसलाधार बारिश बताई जा रही है।

पीड़ितों की पहचान


इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों में 19 वर्षीय शालू मिश्रा और 50 वर्षीय सुरेश मिश्रा शामिल हैं। परिवार के अन्य सदस्य – 45 वर्षीय आरती मिश्रा और 20 वर्षीय ऋतुराज मिश्रा गंभीर रूप से घायल हुए, लेकिन अब उनकी स्थिति में सुधार है।

और पढ़ें: आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE : उत्तरकाशी धराली में आपदा से उत्तरखंड मे तबाही का मंजर , जाने और भी खबरे

प्रशासन की कार्रवाई


BMC (बृहन्मुंबई महानगर पालिका) ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया ताकि आगे किसी तरह की और जनहानि न हो।

बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त


मुंबई में लगातार हो रही बारिश से लोकल ट्रेन सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। दादर, कुर्ला, सियोन और तिलक नगर जैसे कई इलाकों में पानी भरने से ट्रेनों का संचालन बाधित है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

कल का मौसम 4 जनवरी 2025: कश्मीर से लेकर यूपी बिहार तक, पूरे उत्तर भारत में सीतलेहर और कोहरा, मौसम ज्यादा खराब होने की सम्भावना

Live Updates

ताज़ा खबर LIVE 16 अगस्त: मुंबई के विखरोली में लैंडस्लाइड से 2 लोगों की मौत, कई घायल

16 Aug 2025, 01:05 PM

mumbai vikroli land slide
mumbai vikroli land slide
image credit: jagran.com
🕒 02:40 रात – विखरोली में तेज बारिश के बीच पहाड़ी का हिस्सा टूटकर झोपड़ी पर गिरा, 2 लोगों की मौत और 4 घायल।

🕒 03:15 रात – BMC की टीम मौके पर पहुँची, मलबा हटाने और घायलों को अस्पताल पहुँचाने का काम जारी।

🕒 04:30 सुबह – घायलों में आरती मिश्रा और ऋतुराज मिश्रा की हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

🕒 07:00 सुबह – भारी बारिश से दादर, कुर्ला और सियोन समेत कई इलाकों में जलभराव, लोकल ट्रेन सेवाएँ प्रभावित।

🕒 09:00 सुबह – BMC ने आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा, लगातार बारिश से अलर्ट जारी।

CM योगी आदित्यनाथ ने कृष्णा जन्माष्टमी पर सभी को बधाई दी

16 Aug 2025, 01:47 PM

यूपी के मुख्यमंत्री CM योगी आदित्यनाथ ने कृष्णा जन्माष्टमी पर सभी को बधाई दी और सन्देश दिया की विरासत के संरक्षण के लिए कार्य करना होगा बोले की प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश की सेवा करने की बात और बधाई देते हुए भगवान् का धन्यवाद और देश प्रेम की बात कही

ब्रेकिंग न्यूज़ 16 अगस्त , अलास्का में ट्रम्प और पुतिन की मीटिंग हुई

16 Aug 2025, 06:25 PM

ब्रेकिंग न्यूज़ 16 अगस्त , अलास्का में ट्रम्प और पुतिन की मीटिंग हुई और अगली बार पुतिन ने मिलने के लिए ट्रम्प को मॉस्को आने का न्योता दिया है पुतिन कहा, ट्रम्प से आपसे जल्द ही फिर से मिलने की उम्मीद है ट्रम्प ने कहा इसके लिए थोड़ी सी आलोचना झेलना होगा और ट्रम्प ने कहा ऐसा हो सकता है

अखिलेश यादव ने EC पर फिर उठाया सवाल

16 Aug 2025, 06:42 PM

उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्या मंत्री अखिलेश यादव ने EC पर फिर उठाया सवाल, रिपोर्ट के अनुसार कहा की चाहे कोई भी देश में चुनाव हो, वो निश्पक्ष रूप से होना चाहिए कहा की EVM के द्वारा वोट नहीं पड़ने चाहिए क्यूंकि यह पूर्ण रूप तकनीक परिपूर्ण नहीं है और कहा की अमेरिका और जापान में बैलट चलता है इसलिए बैलट पेपर से वोट पड़ने चाहिए

रेबीज़ के बढ़ते मामलों पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ़ैसला, 6-8 हफ़्तों में बने शेल्टर होम

16 Aug 2025, 07:20 PM

रिपोर्ट के अनुसार, रेबीज की संख्या बढ़ने से सुप्रीम कोर्ट के तीनों जजों ने फैसले को सुरक्षित रखा है आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में भेजना चाहिए और SC ने 6-8 हफ़्तों में शेल्टर तैयार करने को कहा है WHO के अनुसार, रेबीज के मामले देश में पूरी दुनिया के 15 % मामले सिर्फ भारत से होते हैं जो लोग कुत्तों को पालना पसंद करते हैं उन लोगों ने SC में अपील की है और अपनी नाराजगी दिखा रहे है

आज की बड़ी खबर LIVE: बिहार वोटर लिस्ट विवाद पर चुनाव आयोग ( EC ) की प्रेस कॉन्फ्रेंस

16 Aug 2025, 10:05 PM

बिहार में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर उठे विवादों के बीच चुनाव आयोग ( EC ) 17 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आयोग पर वोट चोरी और गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 17 अगस्त को अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में विपक्ष के हर आरोप का जवाब देंगे। आयोग यह स्पष्ट करेगा कि वोटर लिस्ट से किसी भी जेन्युइन वोटर का नाम नहीं हटाया जाएगा और आवश्यक सुधार के लिए समय सीमा तय है। राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर भी आयोग सबूत के साथ अपना पक्ष सामने रखेगा।